
Bihar Politics: BJP नेता ने असदुद्दीन ओवैसी को बताया जीका वायरस, कहा- मोदी सरकार के पास हर Virus का टीका
ABP News
पटना हाईकोर्ट ने बिहार में घुसपैठियों को चिन्हित करने और डिटेंशन सेंटर बनाए जाने को लेकर आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश को लेकर बिहार सरकार ने राज्य में घुसपैठियों के पहचान की प्रक्रिया शुरू की है.
दरभंगा: एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बीते दिनों केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि बिहार सरकार (Bihar Government) बैक डोर से एनआरसी-सीएए (CAA-NRC) लागू करना चाहती है. उनके इसी बयान पर शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राधामोहन सिंह (Radhamohan Singh) ने पलटवार किया है. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ओवैसी की तुलना जीका वायरस (Zika Virus) से की. वहीं, उनपर दोबारा देश का विभाजन कराने की इच्छा रखने का आरोप लगाया. मोदी सरकार के पास हर वायरस का टीकाMore Related News













