
Bihar News: दवा दुकानदार को आशिकी पड़ी महंगी, गर्लफ्रेंड के दूसरे प्रेमी ने कर दी हत्या
AajTak
Bihar Crime: पूर्णिया में हुई एक दवा दुकानदार युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि त्रिकोणीय प्रेम के चक्कर में युवक की हत्या हुई थी. पुलिस ने बताया कि लड़की के पहले प्रेमी यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं थी कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे युवक से बात करे.
बिहार के पूर्णिया से एक युवक की हत्या का सनसनीखेज कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दवा दुकानदार को आशिकी करना महंगा पढ़ गया. गर्लफ्रेंड ने अपने दूसरे प्रेमी से दवा दुकानदार मोहित की हत्या करवा दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने बताया कि लड़की के प्रेमी यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं थी कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे युवक से बात करे. लेकिन लड़की किसी से भी बात करने के लिए तैयार हो जाती थी और फोन पर बात करती रही थी. यही बात लड़की के पहले प्रेमी को पसंद नहीं आई और उसने प्लान के तहत मोहित कुमार को मौत के घाट उतार दिया.
नदी में मिला था शव
मोहित का शव पुलिस को बेलौरी नदी में मिला. मोहित के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे. उसके पैर, हाथ में भी फैक्चर था. जिससे लग रहा था कि हत्या से पहले मोहित को बुरी तरह से पीटा गया था. मौत के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया था.
खोजी कुत्तों ने शव को नदी से ढूंढा
पुलिस ने बताया कि शव मिलने से पहले घटनास्थल पर मोहित की बाइक और बैग संदिग्ध अवस्था में मिली थी. इसके बाद खोजी कुत्ते की मदद से जांच की और कुछ ही मिनटों में कुत्तों ने शव को नदी से ढूंढ़ निकाला. सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई. हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी पीयूष और तीन दोस्तों ने मिलकर मोहित की हत्या की थी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










