
Bihar LJP: महबूब अली कैसर और वीणा देवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रिंस व चंदन को बनाया गया महासचिव
ABP News
पशुपति पारस ने चिराग पासवान से खुद को चार सासंदों के साथ मिलकर अपना गुट बना लिया था. इसके बाद उन्होंने पटना में पशुपति पारस को उनके गुट ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया. पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी.
पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) दो गुटों में बंट चुका है. इसके अनुसार अब सांसद पशुपति पारस अपने रास्ते पर चल रहे हैं तो दूसरी ओर सांसद चिराग पासवान ने अलग रास्ता बना लिया है. इधर, शनिवार को सांसद पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में एलजेपी की राष्ट्रीय, राज्य कार्यकारिणी और विभिन्न प्रकोष्ठों की समितियों को भंग कर दिया गया है. सांसद चौधरी महबूब अली कैसर और वीणा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है जबकि प्रिंस राज और चंदन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है. एलजेपी में दो गुट होने के बाद शनिवार को यह किया गया है. चार सांसदों को यह पद मिलने के बाद एक बार फिर से सियासत शुरू हो गई है.More Related News













