
Bihar Crime: 10 साल की छात्रा से रेप के बाद की हत्या, पानी से भरे गड्ढे में अर्धनग्न हालत में मिला शव
AajTak
बेगूसराय में 10 साल की छात्रा के साथ हैवानों ने पहले रेप किया. इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर जांच टीम जांच कर रही है.
बिहार के बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. 10 साल की छात्रा के साथ हैवानों ने पहले रेप किया. इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम मामले में जांच कर रही है.
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां के रहने वाली तीसरी कक्षा की छात्र सोमवार की सुबह नानी के कहने पर सोमबारी अमावस्या की पूजा के लिए केला का पत्ता लेने घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. आधे घंटे तक छात्रा के नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.
आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर NH-55 किया जाम
परिजन के खोजने के दौरान चार घंटे बाद गांव के बाहर पानी से भरे गड्ढे से छात्रा का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला. घटना से आक्रोशित परिजन और लोगों ने NH-55 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया. सूचना पर सदर डीसीपी अमित कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी निशित प्रिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम को खत्म कराया.
मामले में सदर डीएसपी ने कही ये बात
सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि 10 साल की बच्ची का शव मिला है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. बच्ची की मौत किस परिस्थिति में हुई है और उसके साथ क्या घटना घटी है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









