
Bihar Crime: बकरी चराने को लेकर हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर युवक की हत्या
AajTak
सहरसा में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर एक शख्स की हत्या कर दी गई. डीएसपी एजाज हाफिज मनी ने बताया कि बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक पक्ष ने चौठी साह की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई.
बिहार के सहरसा में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर एक शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के महिषी गांव निवासी चौठी साह (42) के रूप में हुई है. डीएसपी एजाज हाफिज मनी ने बताया कि बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक पक्ष ने चौठी साह की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई.
बकरी चराने को लेकर विवाद में युवक की हत्या
पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस घटना पर मृतक के भाई पंकज साह ने बताया कि उसकी भाभी बकरी लेकर आरोपी की दुकान के पास से गुजर रही थी. उसी दौरान यह विवाद हुआ. जिसमें बीच बचाव करने पहुंचे चौठी साह को कुल्हाड़ी से वारकर उसे जख्मी कर दिया. तुरंत ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









