
Bihar Crime: पेट्रोल पंप से चोरों ने चुराए 12 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
ABP News
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
सहरसा: बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी आए दिन हत्या, चोरी, लूट जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला प्रदेश के सहरसा जिले का है, जहां रविवार की देर रात दो की संख्या में आए चोरों ने पेट्रोल पंप की तिजोरी से 12 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है. घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला स्थित गुड्डू नजमी पेट्रोल पंप की है, जहां शातिर चोरों ने लाखों रुपये पर हाथ साफ किया है. पंप मालिक ने पुलिस को दी सूचनाMore Related News













