
Bihar Board Exam 2023: धक्का लगाकर एग्जाम सेंटर पहुंची प्रश्नपत्र लाने वाली गाड़ी
AajTak
Bihar Board Exam 2023: एग्जाम के पहले दिन ही आज मुजफ्फरपुर जिले में परीक्षा इंतजाम में खामी की तस्वीर सामने आई है. यहां एग्जाम सेंटर पर प्रश्नपत्र पहुंचाने वाली गाड़ी बीच रस्ते में खराब हो गई. ऐसे में सुरक्षा के लिए नियुक्त पुलिसकर्मी धक्का लगाकर गाड़ी को एग्जाम सेंटर तक लेकर आए.
Bihar Board 12th Exam 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज, 01 फरवरी से शुरू हो गई हैं. राज्य के 38 जिलों के 1464 एग्जाम सेंटर्स पर 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे. एग्जाम के पहले दिन ही आज मुजफ्फरपुर जिले में परीक्षा इंतजाम में खामी की तस्वीर सामने आई है. यहां एग्जाम सेंटर पर प्रश्नपत्र पहुंचाने वाली गाड़ी बीच रस्ते में खराब हो गई. ऐसे में सुरक्षा के लिए नियुक्त पुलिसकर्मी धक्का लगाकर गाड़ी को एग्जाम सेंटर तक लेकर आए.
बिहार इंटर एक्जाम की शुरुआत से पहले ही बिहार सरकार की धक्का मार गाड़ी की तस्वीर दिखाई दीं. परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र पहुंचाने वाली गाड़ी बीच रस्ते फेल हो गई जिसे पुलिसकर्मियों को धक्का लगाना पड़ा. धक्का देकर गाड़ी को एग्जाम सेंटर तक पहुंचा तो दिया गया मगर इसी गाड़ी को दूसरे सेंटर पर भी पेपर्स पहुंचाने थे. हालांकि, कंट्रोल रूम को सूचना देकर समय पर प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए.
बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाएं आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए गणित के पेपर साथ शुरू हुई हैं. दोपहर की शिफ्ट में छात्रों को हिंदी विषय की परीक्षा देनी है. बोर्ड ने इस वर्ष छात्रों की सहूलियत के लिए ऐलान किया है कि जिन छात्रों के एडमिट कार्ड खो गए हैं, या वह लाना भूल गए हैं, उन्हें भी परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. एग्जम सेंटर पर अटेंडेंट शीट से छात्र की फोटो का मिलान कर लिया जाएगा. परीक्षाएं 11 फरवरी तक जारी रहेंगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











