
Bihar: ससुराल आए दामाद की हत्या, बीवी, प्रेमी, सास और साला गिरफ्तार
AajTak
कटिहार जिले में हुई एक खौफनाक हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, और साले को गिरफ्तार किया. महिला के प्रेमी की तलाश कर रही है. मृतक की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि शादी के बाद उसे 3 बच्चे हुए. घर में सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन पति की मानसिक स्थिति खराब होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ गई. इस बीच उसके बखेरा यादव से उसे प्रेम हो गए.
बिहार के कटिहार जिले में हुई एक खौफनाक हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी, प्रेमी, सास और साले को गिरफ्तार किया है. पुलिस को खैरा बहियार में 13 जून को एक 35 साल के युवक की लाश मिली थी. जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर नियमानुसार 72 घंटे रखा. इसके बाद कांड संख्या 212/23 के तहत मामला दर्ज किया गया और छानबीन शुरू की गई.
इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से जुट गई. पुलिस के सामने पहली चुनौती थी मृतक की पहचान. इसके लिए पुलिस ने मुखबिर और तकनीक का सहारा लिया. कुछ ही दिन बाद मृतक की पहचान खगड़िया के डारही भदाश गांव के रहने वाले नीरज महतो के तौर शिनाख्त हुई. कटिहार पुलिस मृतक के घर गई और वहां से पता चला कि नीरज पिछले 10 दिनों से गायब है और इसका ससुराल पोठिया थाना अंतर्गत बखरी गांव में है. फिर थानाध्यक्ष संजय पांडे, प्रशिक्षु एएसआई राम शंकर कुमार, विकास कुमार दलबल के साथ बखरी गांव की नीरज के ससुराल पहुंचे पर वहां कोई नहीं था.
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
जांच के दौरान पुलिस दो अहम जानकारियां मिली. पहली कि नीरज दिमागी तौर पर कमजोर था और उसकी पत्नी सोनी देवी का प्रेम प्रसंग खगड़िया के रहने वाले बखेरा यादव से चल रहा था. दोनों शादी करना चाह रहे थे और इसमें साथ दे रही थी मृतक की सास निर्मला देवी. इसी के तहत सोनी देवी का प्रेमी बखेरा भी यहां आया हुआ था. ससुराल आए नीरज महतो को एक प्लानिंग के तहत उसकी पिटाई की गई. फिर हत्या के बाद पत्नी सोनी, सास निर्मला, साले और प्रेमी बखेरा यादव ने लाश को खेत में ठिकाने लगा दिया.
13 जून को घांस काट रही महिलाओं को खेत के अंदर से एक हाथ बाहर निकला हुआ दिखाई दिया. देखते ही देखते यह बात पूरे इलाके में फैल गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खेत में गड़े शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू की और हत्यारों तक पहुंच गई. घटना में शामिल मृतक नीरज की पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सोनी के प्रेमी बखेरा की तलाश की जा रही है.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








