
Bihar: लालू ने रोका था आडवाणी का रथ, अब भी सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ रहे… कटिहार में बोले तेजस्वी
AajTak
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला. जन विश्वास यात्रा के दूसरे चरण में कटिहार पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि लालू कभी भी भाजपा से डरे नहीं, झुके नहीं और हम भी कभी झुकने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने बस की छत पर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया. तेजस्वी ने कहा कि हम न्योता देने आए हैं… तीन मार्च को पटना में होने वाली रैली में सभी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे.
बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) आज कल हर जिले में जाकर ‘जन विश्वास यात्रा’ निकाल रहे हैं. यात्रा के दूसरे चरण में 26 फरवरी को देर रात तेजस्वी देर रात कटिहार पहुंचे थे. दूसरे दिन यानी 27 फरवरी को यहां रोड शो किया. इस दौरान यात्रा में जुट रही समर्थकों की काफी भीड़ को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोगों के विश्वास पर खरा उतरना है.
रात में भी यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. जिस विचारधारा से लड़ाई है, उसको रोकना है. असली लड़ाई एनडीए और महागठबंधन में है. पूर्णिया में यात्रा में स्कॉट गाड़ी के ड्राइवर के निधन और कई पुलिस जवानों के घायल होने की सूचना मिली है. पार्टी के लोगों से उनके परिजन का मोबाइल नंबर मंगवाकर उनसे बात करेंगे. घटना दुखद है.
यह भी पढ़ें- बिहारः तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौत, 8 जवान घायल
तेजस्वी को कटिहार में रोड के बाद भागलपुर-बांका और मुंगेर जाना था. वह जिस बस से यात्रा कर रहे हैं, उसी बस की छत पर चढ़कर अपने समर्थकों को संबोधन दिया. इस दौरान तेजस्वी ने कहा… हम न्योता देने आए हैं… तीन मार्च को पटना में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में सभी पहुंचे.
फिर से पलट गए चाचा जी, हर डेढ़ साल में लेते हैं शपथ
तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर वार करते हुए ये भी कहा कि नीतीश चाचा भाजपा को छोड़ कर हमारे पास आए और बोले कि हमारी पार्टी को भाजपा वाले तोड़ रहे हैं. हमने फिर से उनको मुख्यमंत्री बनाया… सहयोग किया… लेकिन फिर से चाचा जी पलट गए. वो हर डेढ़ साल में शपथ लेते हैं. कभी इधर, तो कभी उधर.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







