
Bihar: भोजपुर में विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, ASI को लाठी-डंडों से पीटा
AajTak
बिहार के भोजपुर (Bihar Bhojpur) में एक विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया. इस घटना में एएसआई घायल हो गए. ASI को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक विवाद सुलझाने गई पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस हमले में एक एएसआई घायल हो गया. एएसआई को इलाज के लिए सरैया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल एएसआई उमेश मंडल को सिर समेत हाथ-पैरों में चोटें आई हैं. इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही. हमले में अभी तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है.
घटना के अनुसार, गुंडी स्थित जयलाल के डेरा गांव में एक विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने की सूचना मिली थी. महिला के मायके से भाई और पिता समेत अन्य लोग भी पहुंचे थे. इस दौरान पंचायत भी की गई. लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. विवाहिता और उसके भाई के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत कृष्णागढ़ थाने की पुलिस को मिली. इसके बाद ASI उमेश मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम को गणेश यादव के घर भेजा गया. एएसआई मंडल पांच-छह जवानों को लेकर गुंडी स्थित जयलाल के डेरा गांव पहुंचे.
दिल्ली: ब्लेड से काटा गला, फिर युवक के सिर पर मारते रहे ईंट-पत्थर, सीसीटीवी में कैद वारदात
आरोप है कि विवाद सुलझाने गई पुलिस पर अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया. इस हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद जवानों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सरैया अस्पताल लाया गया. सूचना मिलने पर बड़हरा थाना पुलिस वहां पहुंच गई. घायल एएसआई को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








