
Bihar: बदमाशों ने मोहनपुर SHO के सिर में मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
AajTak
समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी थाना प्रभारी नंद किशोर यादव की मौत हो गई है. देर रात बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी. गोली उनके सिर में लगी थी. एसपी ने बताया कि दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश पांडे के नेतृत्व में बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
बिहार में समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी थाना प्रभारी नंद किशोर यादव की मौत हो गई है. देर रात वो दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गए थे. इसी दौरान 8 से 10 बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी. गोली उनके सिर में लगी थी. इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
बता दें कि मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भैंस चोरी की घटनाएं हो रही थीं. जांच के दौरान पता चला था कि नालंदा का एक गिरोह इन वारदातों को अंजाम दे रहा है. इस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी नंद किशोर यादव ने कई भैंस बरामद की थीं.
चोरों को गिरफ्तार कर लौट रहे थे थाना प्रभारी
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बीती रात थाना प्रभारी ने छापेमारी कर तीन चोरों को गिरफ्तार कर और कुछ भैंस बरामद कर लौट रहे थे. इसी बीच थाना प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ चोर दलसिंहसराय में छुपे हुए हैं. इस पर वो छापेमारी करने के लिए पहुंचे थे.
करीब 10 बदमाशों ने अंधेरे में फायरिंग की
तभी वहां मौजूद करीब 10 बदमाशों ने अंधेरे में ही फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान गोली सीधे थाना प्रभारी के सिर में लगी. पुलिस कर्मियों ने आननफानन उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









