
Bihar: नक्सली नेता के 3 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, पटना के जेल में बंद हैं विजय आर्य
AajTak
बिहार में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नक्सली नेता विजय आर्य के तीन ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की है. एनआईए ने ये छापेमारी पटना स्थित उनके आवास और औरंगाबाद में की है. एनआईए ने आर्य के बेटे और बेटी के घर पर भी छापा मारा है.
बिहार की राजधानी पटना में माओवादी सेंट्रल कमिटी मेंबर विजय आर्य के बेटे के घर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की है. पटना के अलावा गया जिले के गांव और औरंगाबाद में भी एनआईए की टीमों ने छापा मारा.
विजय आर्य के बेटे के घर पर ये छापा एजी कॉलोनी में पड़ा है. इस घर में विजय आर्य के बेटे रहते हैं. सुबह से कई घंटों तक उनके घर एनआईए की छापेमारी चलती रही. औरंगाबाद में दो अलग-अलग जगहों पर भी NIA ने छापेमारी की है.
जिला पार्षद शोभा कुमारी के घर पर भी एनआईए का छापा पड़ा है. बता दें कि शोभा कुमारी नक्सली नेता विजय कुमार आर्य की बेटी हैं.
हालांकि अभी तक इस मामले में एनआईए की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. बता दें कि विजय आर्य पटना के बेउर जेल में बंद है.
रिपोर्ट के मुताबिक, एनआईए ने नक्सली गतिविधियों से जुड़े हुए एक मामले को लेकर यह छापेमारी की है. एनआईए ने इस रेड की शुरुआत सुबह करीब साढ़े 5 बजे की थी जिसके बाद एजी कॉलोनी में हड़कंप मच गया.
वहीं, औरंगाबाद में विजय आर्य के ठिकानों पर सुबह करीब 4 बजे रेड की गई. बता दें कि विजय आर्य के बेटे पेशे से इंजीनियर हैं. इसके अलावा रंफीगंज थाना क्षेत्र के चंदौल गांव में अनिल यादव के ठिकानों पर भी छापा पड़ा है. आरोप है कि अनिल नक्सलियों का मैसेंजर है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










