
Bihar: गड्ढे में गिरकर 2 साल के मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
AajTak
पटना में पानी से भरे गड्ढे में गिरकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आरा मुख्य मार्ग पर आगजनी कर जाम लगा दिया. बिहटा स्थित पैनल गांव निवासी एक डेरी संचालक ने गोबर इकट्ठा करने और नाली का पानी निकालने के लिए गड्ढा खोदा था. लेकिन बारिश का पानी गड्ढे में भर गया और खेलते समय 2 साल का मासूम बच्चा उस में गिर गया.
बिहार के पटना में पानी से भरे गड्ढे में गिरकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आरा मुख्य मार्ग पर आगजनी कर जाम लगा दिया. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गड्डा खोदने वाले शख्स की गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसे भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक बिहटा स्थित पैनल गांव निवासी एक डेरी संचालक ने गोबर इकट्ठा करने और नाली का पानी निकालने के लिए गड्ढा खोदा था. लेकिन बारिश का पानी गड्ढे में भर गया और खेलते समय 2 साल का मासूम बच्चा उस में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृत बच्चे की पहचान पैनाल गांव निवासी नुनु यादव के दो वर्षीय पुत्र के तौर में हुई है.
गड्ढे में गिरकर 2 साल के मासूम की मौत
बिहटा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉक्टर अनु कुमारी ने बताया कि पैनल गांव में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा एवं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आगजनी और सड़क जाम कर दिया था.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया और तकरीबन 3 घंटे के जाम को हटाया गया. पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के तरफ से थाने में लिखित आवेदन आने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







