
Bihar: आरा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या, घर के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
AajTak
बिहार के आरा जिले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दो माह पहले भी पूर्व अध्यक्ष को गोली मारी गई थी, इसके बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था. अस्पताल से घर आते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया. बताया जा रहा है कि राजनीतिक रंजिश और मादक पदार्थ बेचने का विरोध करने पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
बिहार के आरा में शाहपुर प्रखंड के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि राजनीतिक रंजिश और मादक पदार्थ बेचने का विरोध करने पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर प्रखंड के पूर्व नगर अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार उर्फ मंटू सोनार को नामजद लोगों ने दो माह पहले गोली मारकर जख्मी कर दिया था. उनका पटना स्थित निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था.
शनिवार को वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर शाहपुर आए थे. इसी बीच रविवार को बाइक पर सवार होकर हथियारबंद बदमाश उनके घर के पास पहुंचे और वशिष्ठ कुमार पर फायरिंग शुरू कर हत्या कर दी.
मृतक के भाई छोटे सोनार ने बताया कि शाहपुर के वर्तमान नगर अध्यक्ष जुगनू देवी के पति और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार अपने घर के पास कुर्सी पर बैठे थे. उसी समय दो बाइक पर हथियारबंद बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. इससे वशिष्ठ गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










