
Bihar: अवैध संबंध में पति बनने लगा बाधा, तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
AajTak
बिहार के जहानाबाद जिले (Bihar Jehanabad) के एक युवक की नालंदा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी पर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के जहानाबाद (Bihar Jehanabad) से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहानाबाद जिले के बेलई गांव निवासी विकास कुमार की शादी एक साल पहले को नालंदा में हुई थी. शादी के बाद वैवाहिक संबंधों में दरार आ गई.
विकास की पत्नी के व्यवहार से ससुराल के लोग नाराज थे. महिला ने मायके जाने को कहा तो विकास ने उसे भेज दिया. इसके बाद 15 मई को विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई. विकास के परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या विकास की पत्नी ने कराई है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है.
पुलिस के अनुसार, मृतक विकास के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि महिला अपने पति विकास को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी. इसका विरोध ससुराल वाले करने लगे. उसके पति विकास ने भी विरोध किया. विकास इस बात को लेकर नाराज था. आरोप है कि 15 मई को महिला ने पति विकास को नालंदा बुलाया. जैसे ही विकास नालंदा के रामभवन हाल्ट के समीप पहुंचा, वहां महिला के प्रेमी के साथ बैठे तीन और लोगों ने विकास को गोलियों से छलनी कर दिया. घटनास्थल पर ही विकास की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के करीबी आरजेडी नेता की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना
घटना को लेकर मृतक के पिता का कहना है कि उनकी बहू किसी और से प्रेम करती थी. हत्या से पहले बार-बार उन लोगों से बात करती थी. बहू ने ही उनके बेटे की हत्या करवा दी है. ससुराल वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







