
Bihar: आरा में मुखिया पति को गोली मारकर की हत्या, परिजनों ने किया चक्का जाम, मचाया हंगामा
AajTak
बिहार में बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. परिजनों और समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं.
बिहार के आरा में दिनदहाड़े मुखिया पति को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर. घटना के पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. मामला बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ ओपी क्षेत्र के सरैया बाजार का है. मुखिया पति के हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन लोगों ने आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम करते हुए बाजार को बंद करा दिया. मृतक बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत के मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव हैं.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










