
Bihar Shikshak Bharti 2023: खुशखबरी! फिर बढ़ी बिहार में 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट
AajTak
Bihar Shikshak Bharti 2023: बिहार में सरकारी शिक्षक भर्ती की छप्पर फाड़ डेढ़ लाख से ज्यादा भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. जो योग्य उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठा सकते हैं और बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Shikshak Bharti 2023: बिहार में डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अभी जारी रहेगी. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक बार फिर एक लाख 70 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है. जो योग्य उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठा सकते हैं और बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बिहार शिक्षक भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,70,461 रिक्त पद भरे जाएंगे. इनमें प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) के कुल 79,943 पद, टीजीटी टीचर (कक्षा 9-10) के 32,916 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2023 से शुरू हुए थे. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया था. आयोग ने एक बार इसे आगे बढ़ा दिया है.
बीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य उम्मीदवार अब 19 जुलाई तक लेट फीस के साथ बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेट फीस जमा करने की लास्ट डेट 22 जुलाई है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. ये रहा बीपीएससी शिक्षक भर्ती का लेटेस्ट नोटिफिकेशन
शैक्षणिक योग्यता
BPSC Teacher Recruitment 2023: आयु सीमा
बीपीएससी स्कूल प्राथमिक, टीजीटी, पीजीटी शिक्षक भर्ती 2023 में आयु में छूट के लिए अधिसूचना पढ़ें.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











