
Bigg Boss 15 Grand Finale: कौन हैं टॉप 6 फाइनलिस्ट, कब, कहां देखें शो? जानें पूरी डिटेल
AajTak
बिग बॉस 15 के फिनाले में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिये कई बड़े स्टार्स आ रहे हैं. फिनाले पर दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी शो में अपनी फिल्म 'गहराइयां' का प्रमोशन करते देखे जायेंगे. वहीं इस दफा शो के एक्स विनर्स को भी बुलाया गया है.
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और हम सभी इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हर किसी के मन में विनर को लेकर कई सवाल चल रहे हैं. हर कोई ये जानने को बेताब बैठा है कि आखिरकार बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने हाथों में कौन उठायेगा. खैर, चंद घंटों का इंतजार और फिर विनर दुनिया के सामने होगा. इससे पहले आपको ग्रैंड फिनाले की सारी डिटेल्स बता देते हैं.
More Related News













