
Bigg Boss 15 के घर में 'दंगल', घरवालों ने किया वाइल्ड कार्ड की नाक में दम, रश्मि-निशांत के बीच छिड़ी 'जंग'
AajTak
शो का प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया गया है. वीडियो में सभी घरवाले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की मुसीबतें बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. घरवाले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को मिली खाने की लग्जरी चीजों को चुरा कर छिपा देते हैं. घरवालों की इस हरकत से वीआईपी काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने से घर में तहलका मचने लगा है. घर पूरी तरह से दो ग्रुप्स में बंट गया है. सभी घरवाले वीआईपी कंटेस्टेंट्स की नाक में दम कर रहे हैं और उन्हें परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. जहां एक ओर वाइल्ड कार्ड अपनी पावर की धाक जमा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर घरवाले भी उनसे पंगा लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं. कुछ ऐसा ही घमासान शो के कमिंग एपिसोड में भी देखने को मिलेगा.
More Related News













