
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को Ex गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से किया कंपेयर, बोले- दोनों ईमानदार
AajTak
बीते एपिसोड में करण और तेजस्वी दोनों एक दूसरे की लव लाइफ पर चर्चा करते हुए दिखाई दिए. बातचीत के दौरान वो लोग करण की गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते दिखे. करण ने कहा कि प्रतीक को लगता था कि उनका शमिता संग कनेक्शन बन सकता है, क्योंकि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर और शमिता के बीच काफी सारी एक जैसी क्वालिटीज हैं.
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा बटोर चुके हैं. लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. हाल ही के एपिसोड में करण कुंद्रा एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा को शमिता शेट्टी के साथ कंपेयर करते हुए दिखाई दिए.
More Related News













