
Big Challenges for Jay Shah: पाकिस्तान से निपटना और ओलंपिक में धाक... अब जय शाह के सामने ये हैं 3 चुनौतियां
AajTak
BCCI के सचिव जय शाह निर्विरोध ICC के अगले चेयरमैन चुने गए हैं. वो इसी साल 1 दिसंबर को ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. 62 वर्षीय बार्कले ने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया. अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के सामने ICC चेयरमैन बनने के साथ ही 3 बड़ी चुनौतियां रहेंगी. आइए जानते हैं इनके बारे में...
Big Challenges for Jay Shah: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अगले चेयरमैन चुने गए हैं. साथ ही 35 साल के जय शाह वर्ल्ड क्रिकेट प्रशासन में टॉप पद पर काबिज होने वाले सबसे कम उम्र के प्रशासक बन गए हैं.
जय शाह इसी साल 1 दिसंबर को मौजूदा ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. न्यूजीलैंड के 62 वर्षीय बार्कले ने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया. अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के सामने ICC चेयरमैन बनने के साथ ही 3 बड़ी चुनौतियां रहेंगी. आइए जानते हैं इनके बारे में...
पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी बड़ी चुनौती
अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है. जबकि बीसीसीआई सचिव रहते हुए जय शाह ने पहले ही साफ कर दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. ऐसे में पाकिस्तान की निगाहें सिर्फ ICC के फैसले पर थीं. मगर अब जय शाह खुद ही आईसीसी चीफ बन गए हैं.
ऐसे में पाकिस्तान को बड़ी मुश्किल हो सकती है. जय शाह एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी रहे. तब पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप 2023 हाइब्रिड मॉडल के तहत हुआ था. तब भारतीय टीम ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे. अब देखना होगा कि बतौर ICC चेयरमैन इस चैम्पियंस ट्रॉफी के मामले को किस तरह से निपटाते हैं.
ओलंपिक में क्रिकेट को बढ़ावा देना

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












