
Big Boss Winner Net Worth: क्या-क्या है Elvish Yadav के पास? 14 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें, इतनी तगड़ी हर महीने कमाई...
AajTak
एल्विश रॉयल जिंदगी जीते हैं. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं. बिग बॉस शो के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने विनर की ट्रॉफी जीती है. जानिए उनके पास कितनी संपत्ति है.
बिग बॉस OTT में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने विनर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शो के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने विनर की ट्रॉफी जीती है. 24 साल के एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं. वो एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. साल 2016 में अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू करने वाले एल्विश आज सोशल मीडिया स्टार हैं और वो यूट्यूब के जरिए हर महीने लाखों की कमाई करते हैं.
लग्जरी कारों का कलेक्शन
बिग बॉस जीतने के बाद एल्विश यादव को 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली. हालांकि, उनकी संपत्ति और कमाई (Elvish Yadav Networth) के आगे ये प्राइज मनी कोई बड़ी रकम नहीं है. लेकिन बिग बॉस के शो ने एल्विश यादव के फैन बेस में इजाफा जरूर किया है. अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहने वाले एल्विश पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है. उनके 1.41 करोड़ रुपये की Porsche 718 Boxster कार समेत एक आलीशान घर है. ये सब उन्होंने यूट्यूब से होने वाली कमाई से बनाया है.
चार मंजिला आलीशान घर
एल्विश यादव के कलेक्शन में Porsche 718 Boxster, Hyundai Verna और टोयोटा फॉर्चूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. Porsche 718 Boxster की कीमत 1.41 करोड़ रुपये है. कुछ समय पहले एल्विश ने गुड़गांव के वजीराबाद में आलीशान चार मंजिला घर खरीदा है. घर की कीमत करीब 12 से 14 करोड़ रुपये बताई जाती है. यूट्यूब के अलावा एल्विश यादव और भी कई सोर्स से कमाई करते हैं. एल्विश की मंथली कमाई करीब 10-15 लाख रुपये है और उनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है. यानी बेहद कम उम्र में एल्विश यादव ने बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है.
कमाई का जरिया

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









