
Bhopal: स्कूल बस में बच्ची से रेप, ड्राइवर और महिला केयर टेकर दोषी, सोमवार को कोर्ट सुनाएगा सजा
AajTak
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (MP Bhopal) में स्कूल बस में तीन साल की बच्ची से रेप के मामले में बस ड्राइवर और महिला केयर टेकर दोषी पाए गए हैं. इस मामले में सोमवार को कोर्ट सजा का ऐलान करेगी. बता दें कि 8 सितंबर 2022 को इस मामले की शिकायत बच्ची के माता-पिता ने दर्ज कराई थी.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल की बस में 3 साल की बच्ची से रेप के मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया है. इस मामले में आज अंतिम सुनवाई हुई, जिसमें स्पेशल जज शैलजा गुप्ता ने बस ड्राइवर हनुमंत जाटव और अटेंडर उर्मिला साहू को दोषी करार दिया है. हालांकि कोर्ट ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है. स्पेशल कोर्ट ने फैसला सोमवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है.
दरअसल, भोपाल के नीलबड़ स्थित एक निजी स्कूल में 8 सितंबर 2022 को नर्सरी में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया था. इसके बाद काफी हंगामे और विरोध के बीच पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 20 दिन में चालान पेश किया.
सरकार के निर्देश के बाद कोर्ट में 242 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी. इसमें 32 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. सोमवार को कोर्ट दोषियों को 7 साल या उम्रकैद की सजा सुना सकती है. इस मामले में 14 दिन में 32 लोगों की कोर्ट में गवाही कराई गई. पुलिस ने मात्र 20 दिन में विवेचना पूर्ण कर कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की.
14 दिन में कोर्ट में हुए 32 गवाहों के बयान
जनसंपर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आज विशेष न्यायालय पॉक्सो शैलजा गुप्ता ने स्कूल बस में बच्ची के साथ दुष्कृत्य करने वाले 32 वर्षीय हनुमत जाटव पुत्र सुरेश जाटव निवासी शाहपुरा भोपाल और 40 वर्षीय उर्मिला साहू पत्नी रमेश साहू निवासी कोलार भोपाल को दोषी पाया.
अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी. इस मामले में भोपाल के कलेक्टर ने विशेष लोक अभियोजक मनीषा पटेल को प्रॉसीक्यूटर नामित किया था. विशेष लोक अभियोजक मनीषा पटेल ने 14 दिनों में 32 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए. गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






