
Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर किस उंगली से करें भाई का तिलक? ज्यादातर घरों में होती है ये गलती
AajTak
Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर ज्यादातर बहनें अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर से भाई का तिलक करती हैं. जबकि इस उंगली से भगवान या गुरु को तिलक लगाना चाहिए. ज्योतिषविद भाई को अंगूठे से तिलक लगाने की सलाह देते हैं.
Bhai Dooj 2025: हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 23 अक्टूबर यानी कल मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई की दीर्घायु और भाग्योदय के लिए उनका तिलक करती हैं. हालांकि आपने देखा होगा कि ज्यादातर घरों में बहनें भाई के माथे पर अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर से तिलक करती हैं, जो कि बिल्कुल गलत है. रक्षाबंधन या भाई दूज जैसे त्योहारों पर भाई को कभी भी अनामिका उंगली से तिलक नहीं करना चाहिए. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
ज्योतिषविद ऐसा मानते हैं कि अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर से भगवान को तिलक लगाना चाहिए. भगवान के अलावा गुरु को तिलक लगाने के लिए भी इस उंगली का प्रयोग किया जा सकता है. दरअसल, इस उंगली का संबंध सूर्य से होता है और इससे तिलक लगाने से आज्ञा चक्र जागृत होता है.
भाई को किस उंगली से लगाएं तिलक? ज्योतिषविदों के अनुसार, भाई को हमेशा अंगूठे से तिलक लगाना चाहिए. रक्षाबंधन और भाई दूज जैसे त्योहारों पर भाई की विजय की कामना करते हुए अंगूठे से उनका तिलक करना चाहिए. प्राचीन काल में युद्ध पर जाने से पहले राजाओं का तिलक अंगूठे से ही किया जाता था.
क्यों अंगूठे से करना चाहिए भाई का तिलक?
ऊर्जा का संचार- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अंगूठा वायु और अग्नि तत्व का प्रतिनिधि करता है. इसलिए अंगूठे से भाई का तिलक करने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और भाई का भाग्योदय होता है.
शक्ति का प्रतीक- हाथ की उंगलियों में अंगूठा सबसे मजबूत माना जाता है. दरअसल, यह शक्ति, आत्मविश्वास और नियंत्रण का प्रतीक भी है. इसलिए जब कोई बहन अंगूठे से भाई का तिलक करती है तो यह साहस और शक्ति में वृद्धि करता है. अंगूठे से किया गया तिलक भाई को विजयी बनाने की कामना से किया जाता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











