
Bhai Dooj 2025: भाई दूज का पर्व आज, जानें क्या रहेगा भाई को तिलक करने का सबसे शुभ मुहूर्त
AajTak
Bhai Dooj 2025: 23 अक्टूबर यानी आज भाई दूज का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है. जिस पर टीका करने का पहला मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा.
Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है. यह त्योहार दिवाली पंच महापर्व का अंतिम दिन होता है, जो कि हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस तिथि से यमराज का संबंध होने के कारण इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. बहनें इस दिन अपने भाई का तिलक यानी टीका करती हैं और भाई का सत्कार करती हैं. साथ ही, उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं.
मान्यताओं के अनुसार, जो भाई बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है. भाई दूज के दिन यमराज के सचिव चित्रगुप्त जी की पूजा भी जाती है. तो चलिए अब जानते हैं कि आज भाई दूज का कितने बजे से शुरू होगा.
भाई दूज पर भाई को तिलक करने का मुहूर्त (Bhai Dooj 2025 Tilak ka Shubh Muhurat)
भाई को टीका करने के आज ये मुहूर्त रहेंगे-
पहला अभिजीत मुहूर्त रहेगा और इस मुहूर्त में कोई भी शुभ काम किया जा सकता है. जिसका मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से शुरू होगा और समापन दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर होगा.
वहीं, दूसरा मुहूर्त, आज दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











