
Best Multibagger Stocks: साल भर में इस स्टॉक ने दिया 115% रिटर्न, ब्रोकरेज फर्म ने कहा-जल्दी खरीद लो
AajTak
कंपनी के पास अभी 10 प्लांट हैं, जिनकी क्षमता 40 हजार टन है. एशियन पेंट्स , कैस्ट्रॉल, अमूल और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियां इसके ग्राहकों में शामिल हैं. मार्च 2023 तक कंपनी उन्नाव प्लांट में 2,500 टन की क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है.
Multibagger Stock: रिजिड पैकेजिंग बिजनेस करने वाली कंपनी Mold-Tek Packaging ने रिटर्न देने के मामले में बड़ी-बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. पिछले 1 साल के दौरान यह स्टॉक 100 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. मजेदार है कि अभी भी इसके चढ़ने की गुंजाइश कम नहीं हुई है. एक ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के और ऊपर जाने का अनुमान जाहिर किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












