
Best Multibagger Stock: 470 का हुआ 5 रुपये वाला ये शेयर, 5 महीने ही में 1 लाख के हुए 94 लाख
AajTak
Best Multibagger Stock: पिछले कुछ साल में कई पेनी स्टॉक (Penny Stocks) मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) बनकर उभरे हैं. इन शेयरों ने निवेशकों काफी बढ़िया रिटर्न दिया है.
Best Multibagger Stock: कोरोना काल में इक्विटी में निवेश करने वाले इंवेस्टर्स की संख्या काफी अधिक बढ़ी है. इसी बीच कई पेनी स्टॉक (Penny Stocks) मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) बनकर उभरे हैं और निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया. इनमें फंडामेंटल रूप से मजबूत कई पेनी स्टॉक शामिल हैं. आज हम ऐसे स्टॉक की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसने पिछले पांच महीने में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है.
9292% का रिटर्न
BSE पर SEL Manufacturing Company Ltd का स्टॉक 28 अक्टूबर, 2021 को 5.01 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, एक अप्रैल को शेयर बाजार बंद होने के समय BSE पर इस स्टॉक का दाम चढ़कर 470.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. इस तरह महज पांच महीने में इस स्टॉक ने अपने इंवेस्टर्स को 9,292.21 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है.
इस साल अब तक 1,149% का रिटर्न
कंपनी का शेयर का दाम 31 दिसंबर, 2021 को 37.65 रुपये पर था. इस महीने के पहले दिन इस शेयर का दाम 470.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. इस तरह इस साल में अब तक इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 1,149 फीसदी का रिटर्न दिया है.
एक लाख के हुए 94 लाख रुपये

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











