
Bengal Panchayat Polls: 'कुत्ते-लोमड़ी की मौत के पीछे TMC', कूचबिहार में BJP कार्यकर्ता की हत्या पर बोले ममता सरकार के मंत्री
AajTak
बंगाल के कूचबिहार में बीजेपी प्रत्याशी के देवर की हत्या कर दी गई. बीजेपी ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है. इसको लेकर ममता सरकार के मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि अगर कुत्ते-लोमड़ी की मौत होती है तो बीजेपी वाले इसके पीछे भी टीएमसी का हाथ बताते हैं.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी. इसको लेकर राज्यपाल ने कहा कि राज्य में हिंसा को रोकने के लिए निश्चित रूप से केंद्रीय बलों की तैनाती होगी. वहीं इसको लेकर सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राज्य में हो रही हिंसा में टीएमसी के भी तीन कार्यकर्ता मारे गए. प्रदेश में कानून और व्यवस्था राज्य सरकार के पास है, यह राज्यपाल का काम नहीं है. चुनावी हिंसा को देखना राज्य चुनाव आयुक्त का काम है, चुनावों की घोषणा के बाद राज्यपाल की कोई भूमिका नहीं होती है.
शनिवार देर रात कूचबिहार के दिनहाटा में बीजेपी प्रत्याशीर के देवर की हत्या कर दी गई. मृतक की भाभी विशाखा दास किस्मत दसग्राम से बीजेपी उम्मीदवार हैं. उसे देर रात बदमाशों ने बुलाया और चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी. उसके शव को बाद में बरामद किया गया, जबकि बीजेपी ने दावा किया कि इस वारदात को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया है.
बीजेपी की बंगाल सचिव प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, "मेरा मानना है कि ममता बनर्जी को हिंसा भड़काने, भड़काने के लिए तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. पिछले चुनावों के दौरान हमने यही देखा. उन्होंने हिंसा भड़काई और लोगों को उकसाया कि जब भी सीआईएसएफ आए, आपको उन पर हमला करना है."
बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर बोले ममता सरकार के मंत्री
वहीं इस घटना पर ममता सरकार के मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना में राजनीतिक रंग डालने की कोशिश की जा रही है. बीजेपी के नेता इस हत्या में टीएमसी कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा कर रहे हैं. बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए गुहा ने कहा, "कुछ 'सुकुमार रॉय' ऐसे भी हैं जो रोज सुबह किसी शव के मिलने का इंतजार करते हैं. अगर सड़कों पर कुत्ते या लोमड़ी का शव मिलता है तो बीजेपी इसके पीछे टीएमसी का हाथ होने का दावा करती है. संभू दास की हत्या के पीछे क्या मकसद है?" गुहा ने कहा, "संभू का राजनीति से कोई नाता नहीं था. वह एक शिक्षक थे. हमें पता चला है कि उसकी हत्या एक महिला से जुड़ी हुई थी. पुलिस ने महिला और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जो हम जानते हैं."
राज्यपाल ने क्या कहा?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








