
Ben Stokes final ODI: बेन स्टोक्स ने अपने आखिरी वनडे में लूट लिया दिल, नन्हे फैन को दिया ये अनमोल गिफ्ट
AajTak
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सोमवार (18 जुलाई) को वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी वनडे खेला...
Ben Stokes final ODI: इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने मंगलवार (19 जुलाई) को अपने करियर का आखिरी वनडे मुकाबला खेला. इस मैच में उन्होंने दिल जीत लेने वाला काम किया. इस स्टार ऑलराउंडर ने अपने आखिरी वनडे मैच में एक नन्हे फैन को ऐसा अनमोल गिफ्ट दिया, जो शायद ही वह कभी भूल पाएगा.
दरअसल, बेन स्टोक्स मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए वनडे मुकाबले में उतरे थे. यह उनके वनडे करियर का आखिरी मैच रहा. स्टोक्स ने सोमवार (18 जुलाई) को वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था.
कप्तान बटलर ने स्टोक्स को गले लगाया
बेन स्टोक्स के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला काफी यादगार रहा. पहले तो उन्हें मैदान पर उतरने से पहले कप्तान जोस बटलर ने गले लगाया. यह पल स्टोक्स के लिए बेहद खास रहा. फिर बारी स्टोक्स की थी कुछ अलग करने की, जो उन्होंने पहली पारी के बाद किया.
स्टोक्स ने नन्हे फैन को अपनी फाइनल कैप गिफ्ट की
A class act until the end 🙌@benstokes38 gave his final cap to this young lad as he walked off the pitch!#ENGvSA pic.twitter.com/MXzDx7EUaX

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












