
Bell Bottom BO: 20 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, क्या तोड़ पाएगी जाह्नवी की रूही का रिकॉर्ड?
AajTak
ये फिल्म कमाई के मामले में जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. अगर ऐसा होता है तो अक्षय की बेल बॉटम साल 2021 में बॉक्स ऑफिस पर अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम फैंस को पसंद आ रही है. तभी फिल्म को देखने के लिए लोग कोरोना काल के दौरान भी थियेटर्स जा रहे हैं. अक्षय की इस फिल्म ने सिनेमाहॉल में 50 प्रतिशत की क्षमता के बावजूद ठीक-ठाक कमाई कर ली है. साथ ही अब ये फिल्म कमाई के मामले में जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. अगर ऐसा होता है तो अक्षय की बेल बॉटम साल 2021 में बॉक्स ऑफिस पर अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.More Related News













