
Begusarai firing case: जानिए कौन हैं बेगूसराय गोलीकांड के चारों आरोपी, एक तो चलती ट्रेन में धरा गया
AajTak
बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित को गिरफ्तार किया है. ये चारों आरोपी बेगूसराय के रहने वाले हैं. पुलिस ने सुमित, अर्जुन और युवराज को गुरुवार रात को बेगूसराय से गिरफ्तार किया था. जबकि आरोपी केशव को झाझा से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम का भी ऐलान किया था.
बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग की घटना के 72 घंटे बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बेगूसराय में मंगलवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर जमकर खूनी तांडव मचाया था. बदमाशों ने 30 किमी के क्षेत्र में गोलियां बरसाई थीं. इस दौरान 10 लोगों को गोली लगी थी. इसमें एक शख्स की मौत हो गई थी. पुलिस का दावा है कि उसने इस शूटआउट में शामिल सभी 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानिए कौन हैं चारों आरोपी ?
बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित को गिरफ्तार किया है. ये चारों आरोपी बेगूसराय के रहने वाले हैं. पुलिस ने सुमित, अर्जुन और युवराज को गुरुवार रात को बेगूसराय से गिरफ्तार किया था. जबकि आरोपी केशव को झाझा से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम का भी ऐलान किया था.
मुख्य आरोपी ट्रेन से गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, केशव कुमार उर्फ नागा गुरुवार शाम को हथिदह स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर देवघर अपने बुआ के यहां जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे झाझा रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया है. केशव को ही शूटआउट का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. केशव कुमार एफसीआई ओपी थाना क्षेत्र के बीच गांव का रहने वाला है. वह रांची भागने की फिराक में था. क्या है मामला?
बेगूसराय में मंगलवार को 40 मिनट तक सड़कों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. बदमाश दो बाइकों पर सवार थे. नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों से निकलते हुए 30 किलोमीटर तक बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी. इसमें 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी. बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे. इसके बाद आरोपियों की धर-पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं. पुलिस की लापरवाही को देखते हुए सात पुलिसकर्मियों को निलंबत किया गया था. बदमाशों ने फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों में फायरिंग की थी. घटना के बाद पुलिस ने बेगूसराय को सील कर दिया था. पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










