
BDO के विदाई समारोह में बार-बालाओं का डांस, सामने आया वीडियो, DM ने दिए जांच के आदेश
AajTak
बिहार के खगड़िया में बीडीओ के ट्रांसफर के समय फेयरवेल हुआ. इसको लेकर सरकारी कार्यालय के परिसर में बार बालाओं का डांस कराया गया. इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो मामला डीएम तक पहुंच गया. डीएम ने वीडियो को लेकर जांच के आदेश दिए हैं.
बिहार के खगड़िया में खंड विकास अधिकारी (BDO) के ट्रांसफर के समय विदाई समारोह रखा गया. इसमें बार बालाओं को बुलाकर डांस कराया गया. इस दौरान पंचायत सचिव डांसरों पर रुपये लुटाते नजर आए. इस मामले का वीडियो सामने आया तो महकमे में हड़कंप मच गया. यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए.
जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने वायरल वीडियो को लेकर अपर समाहर्ता मोहम्मद राशिद आलम को जांच का जिम्मा सौंपा है. उन्होंने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो के मामले में एडीएम 7 से 14 दिनों के अंदर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे.
एडीएम यह भी जांच करेंगे कि रंगारंग कार्यक्रम के दौरान कौन-कौन अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. किसके आदेश पर बेलदौर प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया.
यहां देखें Video
जिलाधिकारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी. यह मामला सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है. बता दें कि बेलदौर प्रखंड कार्यालय परिसर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ.
बार बालाओं पर लुटाया पैसा, कई कर्मचारी भी नजर आए

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











