
BCCI Central Contract: सूर्या का प्रमोशन-रहाणे पर एक्शन? सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इनपर मेहरबान होगा BCCI
AajTak
बीसीसीआई जल्द ही अगले सीजन (2022-23) के लिए भारतीय खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से आउट किया जा सकता है. वहीं सूर्यकुमार यादव समेत कुछ प्लेयर को प्रमोट किया जा सकता है.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की एपेक्स काउंसिल की बैठक आगामी 21 दिसंबर को होने जा रही है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाली इस बैठक के एजेंडे में 12 मुद्दे सूचीबद्ध हैं. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी चर्चा की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे, विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को अगले सीजन (2022-23) के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से आउट किया जा सकता है.
हार्दिक-सूर्या और गिल की होगी तरक्की
इसके उलट हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव जैस खिलाड़ियों को प्रमोट किए जाने की संभावना है.भविष्य के टी20 कप्तान के रूप में पेश किए जा रहे हार्दिक पंड्या और टी20 क्रिकेट में कमाल कर रहे सूर्या को ग्रेड-सी से ग्रेड-B में जगह मिल सकती है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'सूर्यकुमार ग्रेड-C में हैं लेकिन पिछले एक साल के प्रदर्शन के चलते उन्हें कम से कम ग्रेड-B में जगह मिल सकती है. गिल अब नियमित तौर पर दो प्रारूप में खेलते है और वह ग्रेड-C से ग्रेड-B में प्रमोट होने की उम्मीद कर रहे होंगे.'
क्लिक करें- 'आप उनपर सवाल नहीं...', विराट कोहली के फैन बने कप्तान केएल राहुल
ईशान को मिल सकता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
सूत्र ने बताया, 'ईशान किशन जैसे बल्लेबाज ने भी पिछले कुछ समय में टी20 और वनडे फॉर्मेट में कई मैच खेल लिए हैं. उन्हें इस सूची में जगह मिलना लगभग पक्का है. हार्दिक पंडया को पिछली सूची में ग्रेड-B में कर दिया गया था क्योंकि चोट के कारण वह उस सत्र में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए थे. हार्दिक ने इस साल दो टी20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और वह टी20 टीम के नियमित कप्तानी करने के दावेदार है. आगामी सूची में वह ग्रेड-B में जगह बना सकते हैं.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












