
BCCI Central Contract: कप्तानी की रेस में नाम आने से पंत-राहुल की चांदी, कॉन्ट्रैक्ट में बढ़ सकता है कद!
AajTak
बीसीसीआई नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बनाने की तैयारी में जुटा है. माना जा रहा है कि कुछ खिलाड़ियों को इस बार प्रमोशन मिल सकता है, जबकि कुछ का डिमोशन हो सकता है.
BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रहा है, हाल ही में टी-20 और वनडे फॉर्मेट में नया कप्तान मिला है. अब टेस्ट क्रिकेट टीम की भी बारी आ गई है. इस बीच बीसीसीआई नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बनाने की तैयारी में जुटा है. माना जा रहा है कि कुछ खिलाड़ियों को इस बार प्रमोशन मिल सकता है, जबकि कुछ का डिमोशन हो सकता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












