
BB15: तेजस्वी प्रकाश को लेकर चिंतित हैं विशाल कोटियन, करण कुंद्रा को बताया 'विलन'
AajTak
विशाल कोटियन हाल ही में 'बिग बॉस 15' से बाहर हुए हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी और तेजस्वी प्रकाश की दोस्ती और बॉन्डिंग पर खुलकर बात की. विशाल का कहना है कि तेजस्वी और उनकी दोस्ती में करण कुंद्रा ने 'विलन' का काम किया है.
एक्टर विशाल कोटियन हाल ही में 'बिग बॉस 15' से बाहर हुए हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी और तेजस्वी प्रकाश की दोस्ती और बॉन्डिंग पर खुलकर बात की. विशाल का कहना है कि तेजस्वी और उनकी दोस्ती में करण कुंद्रा ने 'विलन' का काम किया है. सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में जो विलन था, वह मेरी और तेजस्वी की दोस्ती में करण कुंद्रा के रूप में नजर आए, जिसकी यह सोच होती है कि एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं बन सकते.
More Related News













