
BB OTT: नमक पर हुई अक्षरा सिंह-शमिता शेट्टी में तू तू-मैं मैं, वीडियो आया सामने
AajTak
किचन ड्यूटीज को लेकर अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी के बीच तू-तू-मैं-मैं हो रही होती है जो जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है. अक्षरा सिंह का कहना है कि शमिता ने उनके साथ बदतमीजी की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ नमक कहां रखा है, इतना ही एक्ट्रेस से पूछा था. इस पर शमिता ने कहा कि किचन उनका डिपार्टमेंट है. दोनों के बीच इसी बात को लेकर काफी बहस होती नजर आती है. बाकी के घरवाले दोनों को शांत करते और लड़ाई को रोकते नजर आते हैं.
टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' फैन्स का लगातार मनोरंजन कर रहा है. इस शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स फैन्स का दिल जीतने में लगे हुए हैं. मंगलवार को शो का एक नया दिन रहा. इस समय शमिता शेट्टी और राकेश बापट घर के बॉस लेडी और बॉस मैन बने हुए हैं. इन दोनों ने ही सभी घरवालों को उनके काम सौंपे हुए हैं. इसी बीच शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह के बीच लड़ाई होती नजर आई. सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस यह कहती नजर आ रही हैं कि वह घर में नौकर बनकर नहीं आई हैं.
मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











