
Battlegrounds Mobile India के नए टीजर में कंपनी ने बताया लॉन्च डेट!
AajTak
Battlegrounds Mobile India के लॉन्च डेट को लेकर काफी दिन से सस्पेंस बना हुआ था. अब इसके लॉन्च को लेकर चीजें साफ होने लगी है. Krafton ने अभी तक इसके एग्जेट लॉन्च डेट के बारे में कुछ नहीं बताया है लेकिन Battlegrounds Mobile India के लॉन्च डेट को लेकर एक टीजर जारी किया गया है.
Battlegrounds Mobile India के लॉन्च डेट को लेकर काफी दिन से सस्पेंस बना हुआ था. अब इसके लॉन्च को लेकर चीजें साफ होने लगी है. Krafton ने अभी तक इसके एग्जेट लॉन्च डेट के बारे में कुछ नहीं बताया है लेकिन Battlegrounds Mobile India के लॉन्च डेट को लेकर एक टीजर जारी किया गया है. Krafton ने एक टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है. इसमें फैन्स और गेमर्स को लॉन्च डेट गेस करने के लिए कहा गया है. Krafton ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है. इसमें कहा गया है आप काफी लंबे टाइम से इसके लिए इंतजार कर रहे थे. हम लोग सुपर एक्साइटेड है इस साल के सबसे बड़े ड्रॉप के लिए. डेट को गेस करिए और हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताइए. इसी पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की गई है. इसमें बोर्ड पर कई नंबर्स दिए गए हैं. फैन्स ने इन नंबरों को पिक करके लॉन्च डेट के बारे में कमेंट में लिखना शुरू कर दिया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











