
Battlegrounds Mobile प्लेयर्स हो जाएं तैयार! 1 करोड़ रुपये प्राइज पूल के साथ टूर्नामेंट का ऐलान
AajTak
भारत में Krafton ने Battlegrounds Mobile India सीरीज 2021 की घोषणा कर दी है. ये Battlegrounds Mobile India का पहला Esports टूर्नामेंट होगा. Battlegrounds Mobile India को भारत में इसी महीने 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था. अब ये Esports टूर्नामेंट करने जा रहा है.
भारत में Krafton ने Battlegrounds Mobile India सीरीज 2021 की घोषणा कर दी है. ये Battlegrounds Mobile India का पहला Esports टूर्नामेंट होगा. Battlegrounds Mobile India को भारत में इसी महीने 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था. अब ये Esports टूर्नामेंट करने जा रहा है. ये Battlegrounds Mobile India सीरीज 2021 में सिर्फ भारत के रहने वाले प्लेयर्स ही भाग ले सकेंगे. इस सीरीज के लिए Krafton ने 1 करोड़ रुपये प्राइज पूल की घोषणा की है. यानी जीतने वाली टीमों में 1 करोड़ रुपये का बंटवारा किया जाएगा. ये सीरीज 3 महीने तक चलेगी. इसमें पहले स्थान पर आने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की गई है. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












