
Basant Panchami: बसंत पचंमी पर आस्था की डुबकी, हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें गाइडलाइंस
AajTak
कोविड-19 महामारी के कारण कुंभ महोत्सव क्षेत्र में प्रशासन पहले से ही कई सावधानियां बरत रहा है. अब चमोली में ग्लेशियर टूटने की हालिया घटना के बाद ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. पर्व स्नानों को देखते हुए मेला क्षेत्र को सात अलग-अलग ज़ोन और 20 सेक्टर्स में बांट दिया गया है.
'कुंभ महोत्सव 2021' की तीर्थनगरी हरिद्वार 16 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन बड़े स्नान की तैयारी में जुट गई है. कोविड-19 महामारी के कारण कुंभ महोत्सव क्षेत्र में प्रशासन पहले से ही कई सावधानियां बरत रहा है. अब चमोली में ग्लेशियर टूटने की हालिया घटना के बाद ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. पर्व स्नानों को देखते हुए मेला क्षेत्र को सात अलग-अलग ज़ोन और 20 सेक्टर्स में बांट दिया गया है. इसके साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है. प्रशासन तैयारियों को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है. 11 फरवरी को मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद अब 16 फरवरी को बसंत पंचमी स्नान के लिए प्रशासन अधिकतम श्रद्दालुओं के अनुमान के मुताबिक ही सारा बंदोबस्त कर रहा है. स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने गाइडलाइन पहले ही जारी कर दी थी. स्नान करने के लिए बाहर से आने वाले वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा. बिना पंजीकरण आने वाले श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा से वापस भेज दिया जाएगा. इस दौरान सीमा पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











