
Bank Strike: घर बैठे कैसे कर सकते हैं ट्रांजैक्शन? जानें-क्या हैं विकल्प?
AajTak
सरकारी बैंकों के लाखों कर्मचारी सोमवार और मंगलवार को दो दिनों की हड़ताल पर हैं. दो सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के विरोध और कई अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं.
सरकारी बैंकों के लाखों कर्मचारी सोमवार और मंगलवार को दो दिनों की हड़ताल पर हैं. दो सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के विरोध और कई अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. हालांकि निजी बैंकों के कामकाज पर कोई असर नहीं होगा. (फाइल फाेटाे) एटीएम खुले रहेंगे: इस हड़ताल की वजह से शाखाओं में जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस, लोन मंजूरी जैसे सभी काम बंद रहेंगे. हालांकि एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी. वहीं हड़ताल के दौरान ऑनलाइन जैसे दूसरे ट्रांजैक्शन के विकल्प ग्राहकों के सामने उपलब्ध होंगे. (फाइल फाेटाे) आपके पॉकेट में बैंक ब्रांच: सच तो यह है कि अब मोबाइल बैंकिंग की वजह से पूरा बैंक एक तरह से आपकी पॉकेट में रहता है. सिर्फ नकद जमा, नकद निकासी, चेक, ड्राफ्ट जमा करने के अलावा बाकी बहुत सारे काम आप अपने मोबाइल में मौजूद बैंक के ऐप या इंटरनेट बैंकिंग से कर सकते हैं. (ग्राफिक: नीलांजन दास)More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












