
Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिसर पदों पर निकलीं भर्तियां, सालाना 18 लाख तक मिलेगा वेतन
AajTak
Bank Recruitment 2022: इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों के भरा जाएगा. एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर के 47 और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल को शुरू हो गई है.
Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में नौकरी की इच्छा रखने वाले या विभिन्न बैंक भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर (AMO) और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है.
नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों के भरा जाएगा. एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर के 47 और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल को शुरू हुई है और उम्मीदवार 26 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए उम्मीदवारों की भर्ती अहमदाबाद, बड़ौदा, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और पुणे में होगी, जबकि एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों की भर्ती पटना, चेन्नई, मंगलुरु, नई दिल्ली, राजकोट, चंडीगढ़, एर्नाकुलम, कोलकाता, मेरठ और अहमदाबाद में की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता-
आयु सीमा - इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष से 40 वर्ष के बीच वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है.
वेतनमान - एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को को मेट्रो शहर में सालाना 18 लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा. वहीं रुरल सिटी में काम करने वाले अभ्यर्थियों को 15 लाख का वेतन मिलेगा. उम्मीदवारों की भर्ती 5 साल के लिए की जाएगी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











