
Bank Holidays List: इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम वर्ना होंगे परेशान
AajTak
Bank Holidays March 2022: मार्च महीना फाइनेंशियल ईयर का अंतिम महीना होता है. इसके साथ ही इस महीने में होली जैसा त्योहार भी आता है. होली इसी सप्ताह होने के कारण बैंकों में कई छुट्टियां रहने वाली हैं.
Banking Holidays in March 2022: मार्च का महीना हर साल बैंकिंग के लिए खास होता है. फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) का आखिरी महीना होने के चलते बैंकिंग कामकाज पर मार्च में ज्यादा प्रेशर होता है. हालांकि यह महीना होली (Holi) जैसा त्योहार भी लेकर आता है, जिसके चलते बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) पर मार्च में छुट्टियों का भी दबाव रहता है.
होली वाले इस सप्ताह की बात करें तो इस दौरान 7 में से 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आपका भी कोई जरूरी कामकाज अटका हुआ है तो बिना देरी किए उसे निपटा लें, वर्ना बाद में अनावश्यक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस सप्ताह होली के चलते कई रोज बैंकों का कामकाज बंद रहने वाला है. आरबीआई के अनुसार, इस सप्ताह की 4 छुट्टियों में कुछ स्थानीय अवकाश हैं, तो कुछ छुट्टियों पर पूरे देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं. इस कारण घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लेना जरूरी है. आइए जानते हैं कि इस सप्ताह बैंक कब-कब और कहां-कहां बंद रहने वाले हैं.
इस सप्ताह की छुट्टियों की लिस्ट (RBI Holidays List):
हालांकि बैंकों के ब्रांचेज बंद रहने के बाद भी कई तरह के बैंकिंग कामकाज डिजिटल तरीके से निपटाए जा सकते हैं. यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं होगा. लगातार 4 दिनों की छुट्टियों को देखते हुए सभी बैंक पहले से ही इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालने में दिक्कत नहीं हो. बैंक हमेशा इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छुट्टियों के बाद भी एटीएम में कैश की उपलब्धता बनी रहे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











