
Bank Holidays July: 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें हॉलिडे कैलेंडर
AajTak
अगर अगले महीने यानी जुलाई में आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो अभी से अलर्ट हो जाएं, क्योंकि जुलाई में अलग-अलग त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश की वजह से 15 दिन तक बैंक बंद रहेंगे.
अगर अगले महीने यानी जुलाई में आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो अभी से अलर्ट हो जाएं, क्योंकि जुलाई में अलग-अलग त्योहारों-साप्ताहिक छुट्टियों की वजह से 15 दिन तक बैंक बंद रहेंगे. RBI के मुताबिक रथयात्रा, भानु जयंती, बकरीद जैसे त्योहारों के कारण जुलाई में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. (Photo: File) जुलाई में छुट्टी की शुरुआत 4 जुलाई से होगी. 4 जुलाई को रविवार है और इस दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 10 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार है, और 11 जुलाई रविवार है, जिस वजह से बैंक बंद रहेंगे. (Photo: File) 12 जुलाई (सोमवार) को रथयात्रा त्योहार के कारण भुवनेश्वर और इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे. 13 जुलाई (मंगलवार) को भानु जयंती की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे. (Photo: Getty Images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












