
Bank Holiday in April: बैंक और शेयर बाजार... अप्रैल में इतने दिनों के लिए रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
AajTak
अगर आप भी बैंक में किसी काम से जाना चाहते हैं तो इन छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List) देख लेनी चाहिए. अप्रैल महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंक 14 दिन तक बंद रहने वाले हैं.
हर महीने की तरह ही अप्रैल में भी बैंकों का अवकाश (Bank Holidays) रहने वाला है. साथ ही वीकेंड पर शेयर बाजार भी बंद रहने वाला है. अगर आप भी बैंक में किसी काम से जाना चाहते हैं तो इन छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List) देख लेनी चाहिए. अप्रैल महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंक 14 दिन तक बंद रहने वाले हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है.
अलग-अलग राज्यों में बैंकों की अलग-अलग दिन में अवकाश रहने वाला है. अप्रैल 2024 में बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन/जुमात-उल-विदा समेत राम नवमी और नवरात्र जैसे पर्व रहने वाले हैं. वहीं शेयर बाजार (Stock Market) वीकेंड, 11 अप्रैल को ईद उल फितर या रमजान ईद और 17 अप्रैल को राम नवमी के दिन बंद रहेगा. यानी अप्रैल में शेयर बाजार 10 दिन के दिन बंद रहने वाला है.
मार्च में 14 दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक
क्या-क्या खुला रहेगा? इन दिनों के दौरान बैंक की सभी ऑनलाइन सर्विसेज चालू रहेंगे. आप नेट बैंकिंग से लेकर यूपीआई, एसएमएस और एटीएम सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट पर भी जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं.
शेयर बाजार 10 दिन रहेगा बंद बता दें शनिवार और रविवार को स्टॉक मार्केट बंद रहता है. अप्रैल में कुल 8 शनिवार और रविवार पड़ने वाला है. ऐसे में 8 दिन शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा, राम नवमी और रमजान के दिन भी बीएसई-एनएसई पर ट्रेडिंग नहीं होगी. जिसका मतलब है कि कुल 10 दिन के लिए शेयर बाजार में अवकाश रहने वाला है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












