
Bangladesh Elections: वोटिंग खत्म होते ही काउंटिंग शुरू, बांग्लादेश में अगले 24 घंटे में क्या-क्या होगा?
AajTak
Bangladesh Elections Updates: आम चुनाव के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दुनिया भर के कई देशों और संगठनों को न्योता भेजा है. लगभग 350 विदेशी पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे.
बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम चुका है. गुरुवार (12 फरवरी) सुबह 7:30 बजे कुल 300 सीटों में से 299 सीटों पर मतदान शुरू होगा. आम चुनाव के लिए वोटिंग के साथ बांग्लादेश की जनता संविधान में संशोधन के लिए जुलाई आंदोलन के दौरान तैयार किए गए नैशनल चार्टर पर भी वोट डालेगी.
बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन बूथों पर मतदान पूरा हो जाएगा, वहां तुरंत मतगणना शुरू हो जाएगी. इसके लिए समय सीमा शाम 4.30 बजे तय की गई है. चुनाव बैलट पेपर के ज़रिए होगा. हर पोलिंग बूथ पर आम चुनावों के साथ साथ रेफरेंडम की प्रक्रिया के लिए मतदान अलग-अलग होगा.
10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती चुनाव आयोग ने बताया कि ज्यादादातर सीटों पर आधी रात या उससे कुछ बाद नतीजे आने की उम्मीद है. शुक्रवार (13 फरवरी) सुबह तक सभी 299 सीटों के नतीजे आ जाएंगे. बांग्लादेश में हिंसा और तनाव की स्थिति को देखते हुए 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.
बांग्लादेश की करीब 12.5 करोड़ की आबादी को इस चुनाव का इंतजार पिछले 18 महीनों से था. सियासी मैदान में 2000 से ज़्यादा उम्मीदवार हैं, जिनमें 78 महिलाएं हैं. 60 रजिस्टर्ड राजनीतिक दल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच है. हालांकि बांग्लादेश में यह पहला चुनाव है, जब लंबे समय तक शासन कर चुकी अवामी लीग इस चुनाव में हिस्सा लेने पर प्रतिबंधित हैं.
42,659 पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग चुनाव आयोग ने 42,659 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं, जहां 45 हजार ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. ये मतदान से लेकर मतगणना पर नजर रखेंगे. वोटिंग से पहले देश भर में दुपहिया वाहनों पर रोक लग गई है.
इस चुनाव में बतौर ऑब्जर्वर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दुनिया भर के कई देशों और संगठनों को न्योता भेजा है. चुनाव में लगभग 350 विदेशी पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








