
Bangladesh में कैसे रची गई हिंदुओं के खिलाफ दंगों की साजिश, समझिए
AajTak
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के ख़िलाफ आज पूरी दुनिया में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. आज इस्कॉन ने दुनिया के करीब 150 देशों में अपने अपना आक्रोश ज़ाहिर किया. बांग्लादेश के नोआखाली में इस्कॉन मंदिर पर हमले और एक सदस्य की मौत के बाद पूरी दुनिया में इसका विरोध हो रहा था लेकिन आज इस्कॉन के आह्वान पर बांग्लादेश और भारत समेत दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन किये गये. लोगों की मांग है कि बांग्लादेश में दंगों की साजिश रचने वाले इक़बाल हुसैन को फांसी की सज़ा दी जाए. बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक इक़बाल हुसैन ने ही हिंदुओं के खिलाफ़ दंगे भड़काने की साजिश रची थी. 13 अक्टूबर को कुमिल्ला और चांदपुर में दुर्गा पंडाल पर हमला करने के बाद पूरे बांग्लादेश में दंगे शुरू हो गये थे. इसके बाद 15 अक्टूबर को नोआखाली में 200 लोगों की भीड़ ने इस्कॉन मंदिर पर हमला कर दिया. इस हमले में मंदिर एक सदस्य की हत्या कर दी गई थी. 17 अक्टूबर को रंगपुर इलाके में करीब 30 हिंदुओं घरों में आग लगाई गई. बांग्लादेश में हुए दंगों अब तक 6 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 45 लोग गिरफ़्तार किये गये हैं. देखें ये वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









