Bangkok से भारत आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, Video सोशल मीडिया पर वायरल
AajTak
वीडियो में सह-यात्रियों और केबिन क्रू को लड़ाई रोकने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है. यह घटना कथित तौर पर बैंकॉक से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट में हुई. फिलहाल मामले में अब तक थाई स्माइल एयरवेज ती कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं उक्त युवकों पर कार्रवाई की जानकारी भी नहीं मिली है.
आपने बस और ट्रेनों में अक्सर सीट को लेकर यात्रियों के बीच झगड़े देखे होंगे. लेकिन अब ये झड़के जमीन से हजारों मीटर की ऊंचाई पर भी देखने को मिल रहे हैं. जी हां. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें बैंकॉक से आ रही फ्लाइट में भारतीय यात्री न सिर्फ झगड़े बल्कि उनमें जमकर मारपीट भी हुई. वहीं प्लेन का क्रू स्टाफ उन्हें लगातार शांत कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है.
वायरल हो रहे लड़ाई के इस वीडियो में दो व्यक्तियों को आपस में बहस करते हुए देखा जा सकता है जबकि विमान के चालक दल के सदस्य स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं.
पुरुषों में से एक को "शांति से बैठ" (चुपचाप बैठो) कहते हुए सुना जा सकता है, जबकि दूसरा कहता है, "हाथ नीचे कर" (अपना हाथ नीचे करो). बस इसके कुछ ही सेकंड में ये झगड़ा मारपीट में बदल जाता है और एक आदमी अपने साथियों के साथ दूसरे पर जमकर मारपीट शुरू कर देता है.
वीडियो में आदमी को अपना चश्मा हटाते हुए और फिर दूसरे आदमी को मारते हुए देखा जा सकता है. वहीं साथ में खड़े युवक भी अपने दोस्त के साथ मारपीट में शामिल हो जाते हैं. हालांकि, दूसरे व्यक्ति ने पलटवार नहीं किया और उसे केवल अपना बचाव करते हुए देखा जा सकता है.
Not many smiles on this @ThaiSmileAirway flight at all ! On a serious note, an aircraft is possibly the worst place ever to get into an altercation with someone. Hope these nincompoops were arrested on arrival and dealt with by the authorities.#AvGeek pic.twitter.com/XCglmjtc9l
वहीं वीडियो में सह-यात्रियों और केबिन क्रू को लड़ाई रोकने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है. यह घटना कथित तौर पर बैंकॉक से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट में हुई. फिलहाल मामले में अब तक थाई स्माइल एयरवेज ती कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं उक्त युवकों पर कार्रवाई की जानकारी भी नहीं मिली है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








