
Banaras School Closed: महाकुंभ के चलते वाराणसी में बंद हुए सभी स्कूल, जानें अब किस दिन लगेंगी क्लासेस
AajTak
वाराणसी में महाकुंभ को लेकर प्रतिदिन लग रही भीड़ को देखते हुए एक बार फिर कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं. बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने यह आदेश जारी किया है.
Varanasi School Closed: प्रयागराज महाकुंभ से काशी आने वाले भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी ने 27 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. इस दौरान सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए. साथ ही, यदि किसी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम हो रहे हैं, तो उन्हें बिना रुकावट के पूरा किया जाएगा. यह कदम मुख्य रूप से शहर में भारी भीड़ और यातायात की समस्या के कारण उठाया गया है, ताकि स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
वाराणसी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से आदेश में कहा गया कि, 'वर्तमान समय में जनपद में विशेष कर नगरीय क्षेत्रों में आवागमन की समस्या एवं भारी मात्रा में दर्शनार्थियों के आने के कारण कक्षा एक से 12 तक सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के समस्त स्कूलों को निर्देशित किया जाता है कि कृपया अपने यहां 27 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करें. इस दौरान यदि सीबीएसई बोर्ड अथवा यूपी बोर्ड अथवा किसी भी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम हो रहे हो तो उनको ना रोका जाए उनको सुचारु रूप से कर लिया जाए.'

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










