
Bajaj Pulsar NS400Z: पावरफुल और फास्टेस्ट! लॉन्च हुई सबसे हैवी बजाज पल्सर, कीमत है इतनी
AajTak
Bajaj Pulsar NS400Z अब तक की सबसे हैवी पल्सर बाइक है. कंपनी का दावा है कि ये सेग्मेंट में सबसे पावरफुल बाइक है. इसमें 373 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है. जो कि इससे पहले Dominar में भी देखने को मिलता है.
Bajaj Pulsar NS400Z Price and Feaures: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी सबसे हैवी पल्सर 'Pulsar NS400Z' को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक, दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स से लैस इस पावरफुल पल्सर की शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. फिलहाल कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ बाजार में उतारा है, यानी कि निकट भविष्य में इसकी कीमतों में इजाफा हो सकता है. तो आइये देखें कैसी है ये नई Pulsar NS400Z-
नई Bajaj Pulsar NS400Z की आधिकारिक बुकिंग शुरू की जा चुकी है. इसके ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से 5,000 रुपये के बुकिंग अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं. कंपनी जल्द ही इस बाइक की डिलीवरी भी शुरू करेगी. नई पल्सर को कंपनी ने 4 अलग-अलग रंगों में पेश किया है और सभी कलर वेरिएंट की एक ही कीमत 1.85 लाख रुपये तय की गई है.
लुक और डिज़ाइन:
Bajaj Pulsar NS400Z का हेडलाइट बेहद ही आकर्षक और यूनिक स्टाइल के साथ आता है. इसके सेंटर में LED प्रोजेक्टर लैंप दिया गया है. बाइक का को एड्जी डिज़ाइन दिया गया है जो कि इसे शार्प लुक देता है. हालांकि इसका लुक काफी हद तक NS200 की याद दिलाता है. स्पोर्टी रियर व्यू मिरर, गोल्डेन फीनिश के साथ अप-साइड-डाउन (USD) फ्रंट फॉर्क सस्पेंशन और स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक इसे और स्पोर्टी लुक देते हैं.
सबसे फास्टेस्ट 400 सीसी बाइक:
Pulsar NS400Z में कंपनी ने लिक्विड कूल्ड 373 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है. जो कि इससे पहले Dominar में भी देखने को मिलता है. ये इंजन 40hp की पावर और 35Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो कि स्लिप-असिस्ट क्लच सिस्टम के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि नई पल्सर की टॉप स्पीड 154 किलोमीटर प्रतिघंटा है. जो कि इसे सेग्मेंट में सबसे फास्टेस्ट बाइक बनाता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










