
Bajaj Pulsar N125: स्टाइलिश लुक... कमाल फीचर्स! लॉन्च हुई नई बजाज पल्सर एन 125, कीमत है इतनी
AajTak
Bajaj Pulsar N125 को कंपनी ने दो वेरिएंट एलईडी डिस्क ब्लूटूथ और एलईडी डिस्क के साथ लॉन्च किया है. ये पल्सर रेंज की पहली बाइक है जो जो इंटिग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) तकनीक से लैस है. ये सिस्टम बाइक को साइलेंट स्टार्ट करने की सुविधा देता है. ऐसी ही तकनीक आपको होंडा की मोटरसाइकिलों में भी देखने को मिलती है.
Bajaj Pulsar N125 Price and Features: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद घरेलू बाजार में अपनी नई Bajaj Pulsar N125 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस किफायती बाइक की शुरुआती कीमत 94,707 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. कंपनी ने इस बाइक को स्पोर्टी लुक और डिज़ाइन के साथ एडवांस फीचर्स से लैस किया है.
कैसी है नई Pulsar N125:
नई पल्सर एन125 को कंपनी ने अर्बन-सेंट्रिक डिज़ाइन दिया है, इसे ख़ास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये सिटी राइड को और बेहतर बनाता है. इसे नेक्ड स्ट्रीटफाइटर के तौर पर तैयार किया गया है जिसे ट्रेंडी ग्रॉफिक्स से सजाया गया है. इसके अलावा स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक और फ्लोटिंग पैनल्स इस बाइक के लुक को और भी स्पोर्टी बनाते हैं.
पावर और परफॉर्मेंस:
इस बाइक में कंपनी ने 124.58 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है. जो 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक का पावर-टू-वेट रेशियो काफी बेहतर है. जो बाइक को शानदार एक्सेलरेशन प्रदान करने में मदद करता है. ये बाइक पल्सर रेंज का पहला ऐसा मॉडल है जो इंटिग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) तकनीक से लैस है. ये सिस्टम बाइ को साइलेंट स्टार्ट करने की सुविधा देता है. ऐसी ही तकनीक आपको होंडा की मोटरसाइकिलों में भी देखने को मिलती है.
इस बाइक का कुल वजन 125 किग्रा है और इसके सीट की हाइट 795 मिमी है जो छोटे कद के लोगों के लिए भी आरामदायक राइडिंग पोजिशन देता है. इस बाइक में 198 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जो खराब रास्तों पर भी बेहतर परफॉर्म करने में मदद करता है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











